By Ritika
Jan 25, 2024
Bollywood
1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था
देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला
अगर आप अभिनेता के दमदार अभिनय और मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनी फिल्म थियेटर में नहीं देख पाएं तो कोई बात नहीं
क्योंकि अब ये फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है, जी5 ने इसकी जानकारी खुद दी है
बता दें, 'सैम बहादुर' के साथ रिलीज हुई 'एनिमल' भी 26 जनवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है