By Ritika
April 07, 2024
ओवर शेयरिंग यानी जरूरत से ज्यादा किसी से अपनी बातें शेयर करने की आदत आपकी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है
किसी से भी कुछ बोलने से पहले 2 सेकेंड सोचें क्योंकि कई बार बिना सोचे समझे बोलने की आदत से बात में पछताना पड़ सकता है और आप बात में सोचेंगे कि हमने जरूरत से ज्यादा ही बोल दिया है
बोलने से ज्यादा सुनने की आदत डालें और जब लगे की बोलने की जरूरत है केवल तभी बोलें
आप जितना खुद के बारे में बोलते हैं, उतना ही दूसरों के बारे में भी पूछें, इससे आप ज्यादा शेयर करने की आदत से बच सकती है
सोशल मीडिया पर लोग बिना देखें अपनी बातें शेयर कर देते हैं, ऐसा करने से बचें क्योंकि यह बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है
अपने दिमाग में पर्सनल बातों को लेकर एक सीमा तय करें, ऐसा करने से आपको ये पता रहेगा कि कौन सी बात किसे बतानी है और किसे नहीं