Lifestyle
By- Khushboo Sharma
April 26, 2024
मुंह में पानी लाने वाले और पोषण से भरपूर भारतीय ट्रेडिशनल ड्रिंक्स आज आपको इस स्टोरी में दिए गए हैं जो कि गर्मियों में आपको रखेंगे कूल और आपके शरीर के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
गन्ने का रस शुगरकैन जूस एक भारतीय ड्रिंक है जिसका आनंद आप गर्मियों के दौरान ले सकते हैं। यह आपके शरीर को जलयोजन और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर सकता है
सत्तू शरबत आप सत्तू, कटा हुआ प्याज और मिर्च, नींबू का रस और पानी मिलाकर घर पर सत्तू शरबत (भुने हुए बेसन का पेय) बना सकते हैं। यह आपको लू से बचाने में मदद करता है
छाछ छाछ एक भारतीय ड्रिंक है जिसे गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप पी सकते हैं और इससे सेहत को बहुत से फायदे होते है
नींबू पानी आप घर पर चीनी, नमक, नींबू और पानी मिलाकर नींबू पानी बना सकते हैं। यह एक विटामिन सी युक्त ड्रिंक है जो गर्मियों के लिए एकदम सही हो सकती है
इमली धनिया शरबत इमली और धनिया शरबत एक ट्रेडिशनल भारतीय ड्रिंक है जो पूरी तरह से भारतीय स्वाद के साथ मेल खाता है और शरीर को तरोताजा कर देता है