Viral

ये हैं देश में मौजूद 7 सबसे बड़े किले

By- Khushboo Sharma

March 07, 2024

सभ्यता की निशानियां भारतीय सभ्यता बहुत पुरानी है और उसके निशान यहां के किलों और पुराने नगरों में अक्सर मिलते हैं

यहां से राजाओं ने राज किया यहां हिंदू राजाओं के अलावा मुगलों, मंगोलों, खिलजी, हूण और अंग्रेजों ने राज किया। सभी ने अपने निशान यहां छोड़े हैं

समृद्ध इतिहास की झलक देश के सात सबसे बड़े किले कौन से हैं, अगर नहीं जानते तो आज की स्टोरी में ये जानें और अपने समृद्ध इतिहास पर गर्व महसूस करें

आमेर का किला गुलाबी शहर जयपुर की शान है आमेर का किला। चार स्क्वायर किलोमीटर में बसा यह किला जयपुर से 11 किमी दूर एक पहाड़ी पर मौजूद है ओर इसे राजा मानसिंह-1 ने बनवाया था

लोहागढ़ किला पुणे से करीब 50 किमी उत्तर-पश्चिम में लोनावला के पास यह किला समुद्रतल से 1033 मीटर ऊपर बसा है। इस किले को 1564 में गुरु गोविंद सिंह ने बनवाया था

गोलकोंडा किला हैदराबाद के इस किले को 11वीं शताब्दी में काकतीय शासक रुद्रप्रताप ने बनवाया था। बाद में इस कई राजाओं ने राज किया। यह यूनेस्कों की वर्ल्ड हैरिटेज साइट भी है

आगरा का किला आगरा का यह किला इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से सभी मुगल शासकों ने राज किया। यहां पर लोदी, मुगल, सुरी और मराठाओं ने राज किया। यह आज यूनेस्को की विश्व धरोहर है

लाल किला दिल्ली का लालकिला आज भी देश की शान है और प्रधानमंत्री 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर यहां से देश को संबोधित करते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां ने इस किले का निर्माण करवाया था

ग्वालियर किला ग्वालियर के इस किले को तोमर राजपूत राजा मानसिंह ने बनवाया था। माना जाता है कि मौजूदा किला 10वीं सदी का है, लेकिन इस जगह का इतिहास छठी सदी में हूण शासकों से भी मिलता है

मेहरानगढ़ किला जोधपुर में मौजूद मेहरानगढ़ का किला देश का सबसे बड़ा किला है। यह किला आसपास के इलाके से 122 मीटर ऊंचाई पर बना है और 1200 एकड़ में फैला है