By Ritika
May 31, 2024
ताइवान स्थित टैरोको गॉर्ज रोड पहाड़ों से होकर गुजरती है, यहां संकरे कॉर्नर और अंधे मोड़ होते हैं साथ ही यहां भूकंप, फ्लड व लैंडस्लाइड का खतरा रहता है
Source-Google Images
इटली और स्विट्जरलैंड के बॉर्डर के बीच बना स्टेल्वियो पास खतरनाक सड़कों में से एक है, इसमें 75 हेयरपिन टर्न हैं
अफगानिस्तान स्थित रिंग रोड काबुल को कंधार से जोड़ती है, आईईडी ब्लास्ट और ड्रोन हमलों की वजह से इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं या कहें ये पूरी तरह से तबाह हो चुकी है
साउथ पेरु में स्थित कोटाहुआसी कैन्यन रोड दुनिया की तीसरी सबसे गहरी घाटी है, साथ ही ये सबसे खतरनाक सड़कों की श्रेणियों में भी शुमार है
कंस्ट्रक्शन के कारण काराकोरम हाइवे को दुनिया का आठवां अजूबा कहा जाता है, यह पाकिस्तान व चीन में स्थित है, 1300 किमी का ये हाइवे कई मायनों में खतरनाक माना जाता है
चीन में स्थित 99-बेंड रोड टू हेवन सड़क पर हमेशा भूकंप आने का खतरा रहता है, 11 किमी लंबी इस सड़क पर काफी हेयरपिन टर्न है, वहीं इस सड़क पर कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं