भारत की शान हैं ये किले

By Ritika

Feb 05, 2024

Viral

चित्तौड़गढ़ का किला राजस्थान में 700 एकड़ जमीन में फैला हुआ ये किला बेराच नदी के किनारे स्थित है, इस किले की विशेषता इसके मजबूत प्रवेशद्वार, बुर्ज, महल, दुर्ग और जलाशय हैं

सोनार का किला राजस्थान के जैसलमेर में स्थित इस किले पर जब सुबह सूरज की किरणें पड़ती हैं तो ये सोने की तरह चमकता है, वहीं रेगिस्तान के बीच में स्थित होने के कारण इसे रेगिस्तान का दुर्ग भी कहा जाता है

ग्वालियर का किला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित इस किले को राजा मानसिंह ने बनवाया था, सुंदर स्थापत्य कला, दीवारों और प्राचीनों पर बेहतरीन नक्काशी, रंग-बलुए पत्थर इस महल को खास बनाते हैं

मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ किला 500 साल से भी ज्यादा पुराना है और सबसे बड़ा किला भी है

आगरा का किला उत्तरप्रदेश के आगरा में बने इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है, सफेद संगमरमर की मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम, मुसम्मन बुर्ज, जहांगीर पैलेस और शीश महल काफी खास हैं

लाल किला, दिल्ली लाल किला दिल्ली का एक विश्व प्रसिद्ध किला है, लाल बलुया पत्थरों और प्राचीर के कारण इसे लाल किला कहा जाता है