By Pratibha
Lifestyle
March,12,2024
भारत एक ऐसा देश है जहां की खूबसूरती देखने लायक है
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, आपको ऐसे टूरिस्ट स्पॉट देखने को मिलेंगे जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की होगी
मार्च का महीना आ गया है और इस दौरान न ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा ठंड रहता है इसी मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं
आज यहां हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां कपल्स सबसे ज्यादा आते हैं
मनाली सर्दी हो या गर्मी, मनाली हमेशा से कपल्स का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है. यहां की हरियाली और खूबसूरती देखते ही बनती है
उदयपुर उदयपुर को लेक सिटी के नाम से भी जाना जाता है राजस्थान की ये जगह विदेशी सैलानियों को भी खूब पसंद आती है यहां की पिछोला झील बेहद आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट है
गोवा गोवा कपल्स के बीच सबसे फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन है ये न सिर्फ कपल्स बल्कि दूसरे लोगों का भी पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है खासतौर पर ये जगह नाइट पार्टीज के लिए बेहद फेमस मानी जाती है
कोवलम साउथ इंडिया की ये जगह भी कपल्स के लिए बेहद जानी-पहचानी है मार्च के महीने में यहां की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है