अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ये एक्ट्रेस
By ANJALI DAHIYA
JAN 18, 2024
मोनिका बेदी आज 18 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं, पंजाब के होशियारपुर में जन्मीं मोनिका की लाइफ खूब खुर्खियों में रही है
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम संग उनका रिश्ता जमकर चर्चा में रहा. वहीं प्यार के चक्कर में आदाकार को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी
तेलुगु फिल्म 'ताजमहल' से अपने करियर की शानदार शुरुआत करने वाली मोनिका लंबी पारी नहीं खेल पाईं, फिल्मों में करियर ग्राफ कुछ खास नहीं रहा
वहीं एक समय था जब उनके और अबू सलेम के प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में खूब मशहूर थे. इस वजह से एक्ट्रेस का करियर डूबता चला गया
वहीं 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में मोनिका ने अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए,उन्होंने बताया था कि फोन के जरिए हमारी दोनों की बातचीत शुरू हुई थी
तब अबू सलेम से किसी और नाम से खुद का परिचय दिया था, मोनिका कहती हैं कि 'उन्होंने मुझे बताया था कि वह दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं
मोनिका ने आगे कहा कि 'फोन पर करीब 9 महीनों तक बात करने के बाद हमने मिलने का प्लान बनाया, लेकिन वह मुंबई आने के लिए तैयार नहीं थे
तो मैं उनसे मिलने दुबई गई. वहां पहुंचकर मुझे पता चला कि उनका असली नाम अबू सलेम है. लेकिन तब मुझे नहीं पता था कि ये कोई डॉन है
एक्ट्रेस ने आगे कहती हैं कि '1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट हमले में दोषी पाया जाने के बाद अबू सलेम दुबई से यूएस आ गए थे, उसने मुझे भी वहां बुला लिया
लेकिन वहां जाने के बाद मुझे ये एहसास हो गया था कि मैं अब बुरी तरह से फंस चुकी हूं और यहां से निकल पाना नामुमकिन है
बता दें कि साल 2005 में अबू और मोनिका को पुर्तगाल में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया था
अबू सलेम के साथ-साथ मोनिका को जेल की हवा खानी पड़ी, वहीं जेल से छूटने के बाद मोनिका अपने गांव पंजाब चली गईं थी क्योंकि मुंबई में कोई भी उन्हें घर देने के लिए तैयार नहीं था
वहीं मोनिका बेदी के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है, वह छोटे-मोटे ऐड करके अपना गुजारा कर रही हैं
वहीं इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस पर खूब एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपने फैंस के साथ कुथ ना कुथ शेयर करती रहती हैं