BOLLYWOOD

फेस्टिव सीजन के लिए ये है Katrina Kaif की खूबसूरती का राज!

By ANJALI DAHIYA

FEB 01, 2024

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की टॉप एक्‍ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ युवा महिलाओं के बीच हमेशा से ही अपने फैशनेबल अंदाज और फ्लॉलेस ब्‍यूटी के लिए चर्चा में रही हैं

कैटरीना कैफ की उम्र 40 वर्ष है मगर, उनकी यूथफुल त्‍वचा को देख कर उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है

इस उम्र में भी उनकी त्‍वचा पर एक अनोखा ग्‍लो है, जो उम्र के इस पड़ाव पर आने वाली महिलाओं के चेहरे से अक्‍सर गायब हो जाता है

कैटरीना कैफ ने हाल ही  में अपने कॉस्‍मेटिक ब्रांड 'kay by katrina' के इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है और उसमें अपने ब्‍यूटी सीक्रेट्स बताए हैं

पानी को कैटरीना ने ब्‍यूटीफुल स्किन के लिए बहुत ही जरूरी बताया है, वह कहती हैं, 'खूबसूरत त्‍वचा के लिए सबसे जरूरी है कि आहार पर ध्‍यान दिया जाए

उन्‍होंने यह भी बताया कि वह दिनभर में 4 लीटर पानी पी जाती हैं, आपको बता दें कि पानी त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखता है

यदि आप कैटरीना कैफ जैसा चमकदार चेहरा चाहती हैं तो आपको भी दिनभर में 8 से 10 ग्‍लास पानी जरूर पीना चाहिए

कैटरीना कैफ कभी भी वह फल या सब्‍जी नहीं खाती हैं जो त्‍वचा में इंफ्लेमेशन की वजह बन सकते हैं

 कैटरीना यह भी कहती हैं कि आहार में उन चीजों को शामिल करें जिनका एलर्जिक रिएक्‍शन न हो

कैटरीना कैफ अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्‍ट्स, ग्‍लूटेन और रिफाइंड शुगर को लेने से भी बचती हैं

आपको बता दें कि यह सारे फूड आइटम्‍स त्‍वचा में फाइन लाइन का कारण बन सकते हैं

यदि आपको कैटरीना की तरह यूथफुल स्किन चाहिए तो आपको भी अपने आहार में इन्‍हें शामिल करने से बचना चाहिए