GADGETS

Traffic Police Action: यातायात के नियमों को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं

BY PRIYA MISHRA

MARCH 09, 2024

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जबरदस्त एक्शन शुरू कर दिया है

ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों की हिट लिस्ट तैयार की है जिनसे करीब 50 बार यातायात नियमों को तोड़ा जा चुका है

अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों को सीज़ करना शुरू कर दिया है

पुलिस ने इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ISTMS) की मदद से वाहनों को सीज़ करना शुरू कर दिया है

हिट लिस्ट से होगी कार्रवाई ISTMS में इन वाहनों के बारे में जानकारी भी अपडेट कर दी गई है

4 मार्च को हिट लिस्ट अपडेट की गई है रविवार को ISTMS में 8 वाहनों पर पॉप-अप का सिग्नल आया जिसके बाद से इन वाहनों को सीज़ किया।

इन नियम तोड़ने वालों को करनी होगी भरपाई इन 8 वाहनों पर करीब 10,80,500 रुपये का फाइन है