dec 30, 2023

Khushi Kapoor को डेट करने के रूमर्स पर Vedang Raina ने तोड़ी चुप्पी,बोले- मेरा उसके साथ बहुत स्ट्रॉन्ग....'

By Kajal

Bollywood 

हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान,एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सहित कईं नए चेहरों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था

साथ ही वेदांग रैना ने भी इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है

वहीं ‘द आर्चीज’ की रिलीज के दौरान से ही खुशी कपूर और वेदांग रैना के अफेयर की खबरें आ रही  हैं। ऐसे में अब पहली बार खुद रैना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए क्लैरिफिकेशन दी है

 हालांकि रूमर्स के बाद अब वेदांग ने क्लियर किया है कि वह और खुशी करीब हैं और यहां तक ​​कि एक खास कनेक्शन भी शेयर करते हैं लेकिन वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं

वेदांग ने कहा, ''ख़ुशी और मैं कई लेवल पर जुड़े है। ख़ुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उसके साथ बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं'

उन्होंने आगे कहा, ''मैं अभी सिंगल हूं। जब राइट टाइम होगा तो उम्मीद है कि सिचुएशन बदल जाएगी''