By Ritika
Feb 01, 2024
1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया हैं
अंतरिम बजट यानी ऐसा बजट जिसमें सरकार के पिछले खर्चों का ब्योरा और आगामी कुछ महीनों के लिए अनुमानित खर्च का विवरण दिया होता है
अंतरिम बजट में नई योजनाओं या नीतियों की घोषणा नहीं जाती है, अंतरिम बजट केंद्र सरकार उस समय पेश करती है, जिस वर्ष लोकसभा चुनाव होते हैं
बता दें, अंतरिम बजट को अक्सर 'वोट ऑन अकाउंट' के रूप में भी जाना जाता है और इसपर संसद में बहुत कम चर्चा होती है
वहीं, पूर्ण बजट पूरे वित्तीय वर्ष के लिए होता है, इसमें नई योजनाओं, कर की दरों में बदलाव और नीतियों को लेकर एलान किया जाता है
इसमें पूरे साल अलग-अलग क्षेत्र की योजनाओं, खर्च और आय का लेखा-जोखा होता है और इसमें संसद में अच्छे से चर्चा होती है