lifestyle

होली पर घर में जरूर लाएं ये 5 वस्तुएं, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

By- Khushboo Sharma

March 22, 2024

होली का त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति कुछ खास चीजों को होली के दिन घर में ले आए, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आज की स्टोरी में जानते हैं कि इस दिन कौन-सी चीजें घर में लानी चाहिए

बैंबू प्लांट कहा जाता है कि होली के दिन घर में बैंबू प्लांट लाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है

तोरण माना जाता है कि होलाष्टक से होलिका दहन के बीच घर में आम के पत्तों का तोरण या बंदनवार लगाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है

धातु का कछुआ होली के दिन क्रिस्टल या धातु का कछुआ घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है

विंड चाइम मान्यता है कि होली के दिन घर में विंड चाइम लाकर लगाना चाहिए। इसकी मधुर आवाज से घट में खुशहाली और बरकत आती है

चांदी का सिक्का होली के दिन आप चांदी का सिक्का भी घर ला सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है

चांदी के सिक्के का उपाय घर पर चांदी का सिक्का लाने के बाद उसे चावल के कुछ दानों के साथ एक लाल कपड़े में बांध लें। अब इस पर हल्दी लगाकर अपनी तिजोरी में रख दें

धन लाभ चांदी के सिक्के का यह उपाय होली के दिन करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ होता है