By Ritika
April 02, 2024
गर्मियों के मौसम में प्यास ज्यादा लगती है और लोग अपने साथ पानी की बोतल हर जगह साथ लेकर जाते हैं
लेकिन तापमान ज्यादा होने की वजह से बोतल में रखा पानी गर्म हो जाता है
ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कार में पानी की बोतल को सही जगह पर कहां रखना चाहिए जिससे पानी कम गर्म और ज्यादा समय तक ठंडा रह पाए
पानी का ज्यादा देर तक ठंडा रखने के लिए बोतल को वहां रखें, जहां एसी का एयर फ्लो सीधे बोतल तक सीधा पहुंच पाए
एसी की सीधी हवा बोतल पर लगने से उसके अंदर का पानी गर्म नहीं होगा और आप ठंडे पानी का आनंद ले सकेंगे
ऐसी जगह कार का सेंटर कंसोल हो सकता है, कई कार में सेंटर कंसोल पर कप होल्डर मिलते हैं, इनमें भी आप बोतल रख सकते हैं