Bollywood

किन एक्टर व एक्ट्रेस को मिले हैं सबसे ज्यादा Filmfare Awards?

By Ritika

Jan 30, 2024

1954 में शुरू हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सबसे ज्यादा किन एक्टर और एक्ट्रेस को नवाजा गया, आइए जानते है

अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले एक्टर दिलीप कुमार ने बेस्ट एक्टर के 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अभी तक बेस्ट एक्टर के लिए 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 80 वर्ष की आयु में भी फिल्मों में एक्टिव हैं, उन्होंने  बेस्ट एक्टर के लिए 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं

एक्ट्रेस काजोल ने 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, उन्हें अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं

50's की पॉपुलर एक्ट्रेस नूतन ने अपने नाम 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स किये थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 30 साल की उम्र में ही 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं

बता दें, ऋतिक रोशन ने 4, रणबीर कपूर ने 4, आमिर खान ने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड बेस्ट एक्टर के लिए जीता है

वहीं जया बच्चन ने 4, शबाना आजमी ने 4, विद्या बालन ने 3, दीपिका पादुकोण ने 3 और ऐश्वर्या राय ने 2 बार बेस्ट एक्ट्रेसे के लिए अवॉर्ड जीता है