By: Nisha Pathak
Mar 16, 2024
Tech & Auto
YouTube ने अपनी प्रीमियम सर्विस 10 अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया है, अब YouTube Premium की सर्विस दुनिया के करीब 100 देशों में पहुंच चुकी है
YouTube ने प्रीमियम सर्विस को कम कीमत पर छात्रों के लिए भी पेश किया है, दरअसल YouTube प्रीमियम धीरे-धीरे पोपुलर हो रहा है
इसी साल फरवरी में इसके यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। YouTube प्रीमियम की लॉन्चिंग नौ साल पहले हुई थी
दरअसल यूट्यूब प्रीमियम यूट्यूब का एक प्रीमियम यानी शुल्क आधारित प्लान है जिसमें विज्ञापन मुक्त वीडियो स्ट्रीमिंग की सर्विस मिलती है
इसमें पांच फैमिली मेंबर को भी एड किया जा सकता है, इसके अलावा प्रीमियम प्लान के तहत बैकग्राउंड में भी वीडियो प्ले हो सकता है इसके साथ यूट्यूब म्यूजिक का भी एक्सेस मिलता है