Annapurna Bhandar Scheme: पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। CM Suvendu Adhikari के नेतृत्व वाली राज्य सरकार (State Government) ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Yojana) शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि डीबीटी (DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने बताया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना 1 जून 2026 से लागू की जाएगी। यह योजना पहले से चल रही लक्ष्मीर भंडार योजना की जगह लेगी। नई योजना के तहत महिलाओं को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उन्हें घरेलू खर्चों में मदद मिलेगी।
Annapurna Bhandar Scheme: किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

- इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं।
- केवल वही महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी जिनकी उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच है।
- इसके अलावा लाभार्थी महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी करने वाली या सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- साथ ही महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, ताकि सहायता राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
क्या लक्ष्मीर भंडार की लाभार्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा?

जानकारी के अनुसार जो महिलाएं पहले से लक्ष्मीर भंडार योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, उन्हें ज्यादातर मामलों में नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नई योजना में स्वतः शामिल कर सकती है। हालांकि अंतिम नियम और दिशा-निर्देश सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे।
West Bengal Schemes: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- अन्नपूर्णा भंडार योजना में आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं।
- इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आय से संबंधित जानकारी शामिल हो सकती है।
- सरकार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध करा सकती है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
योजना का मुख्य उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
- हर महीने मिलने वाली ₹3000 की सहायता राशि से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी।
- साथ ही यह सहायता परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- नए लाभार्थी 1 जून 2026 से योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल(https://socialsecurity.wb.gov.in/login) पर जाना होगा।
- वहां “Apply Online” या “New Registration” ऑप्शन का चयन करना होगा।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से verification करना होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म में आधार नंबर, नाम, पता, उम्र और परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा किया जा सकेगा।
- आवेदन से पहले महिलाओं को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे योजना की सभी शर्तों को पूरा करती हैं।
- 25 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाएं, जो आयकर नहीं भरती हैं और किसी सरकारी नौकरी या सरकारी पेंशन का लाभ नहीं ले रही हैं, वे इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Ayushman Card है फिर भी हर इलाज Free नहीं! इन बीमारियों पर देना पड़ सकता है पैसा, देखें List


Download Android App
Download iOS App




