पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के 14 आतंकवादियों को मृत्युदंड देने की पुष्टि की है। सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सैन्य अदालत द्वारा आठ अन्य को जेल भेजा गया।
ये आतंकवादी सशस्त्र सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला करने के अलावा, निर्दोष लोगों को मारने, पाकिस्तानी संस्थानों और पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पीटीडीसी) होटल को क्षतिग्रस्त करने के जिम्मेदार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई के बयान के हवाले से कहा, ‘उन्होंने 22 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें तीन नागरिक और 19 सुरक्षाबल शामिल हैं। इसके साथ ही इन घटनाओं में 23 लोग घायल हैं। इन आतंकवादियों पर विशेष सैन्य अदालत में मुकदमा चला, जहां इन्होंने अपना अपराध कबूला।’


Download Android App
Download iOS App



