बेरूत : उत्तरी सीरिया के अल-बाब शहर में एक कार में हुए बम धमाके में 13 नागरिकों समेत 19 लोगों की मौत हो गई। इस शहर पर तुर्की का नियंत्रण है।
ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि कार एक बस और एक टैक्सी स्टेशन से टकरा गई। इस घटना में 33 लोग घायल हुए हैं।
ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तुर्की ने हमले के लिये कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईजीपी) को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके खिलाफ उसने पिछले महीने हमले शुरू किये थे।


Download Android App
Download iOS App



