यंगून (शिन्हुआ) , म्यांमार के सांगिग क्षेत्र में शनिवार को देर रात आये 6.0 तीव्रता के भूकंप से नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार 21.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप का केन्द्र श्रोबो शहर से पश्चिमोत्तर 22.5 किलोमीटर और सागिंग क्षेत्र में कंबलु भूकंपीय वेधशाला से 53 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से कुछ जगह नुकसान होने की खबरे मिली है लेकिन अभी तक विस्तरित विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है।
भूकंप के झटके मंडलाया क्षेत्र के सागिंग, मोनिवा, ये-यू, चाउंग-यू और स्वैगिंग क्षेत्र के श्रेबो शहरों के मंडलीय, पाइन ओ लोविन शहरों में महसूस किये गये।
सागिंग क्षेत्र के दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आये भूकंप के कारण ये-यू शहर में चैथेरा मंदिर और शिबो टाउन में एक मंदिर सहित कुछ मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है।


Download Android App
Download iOS App



