तेहरान: ईरान ने अपने मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित नये प्रतिबंधों की आज निंदा की और इन्हें जारी रखने का संकल्प लिया। इन प्रतिबंधों को कानून का रूप देने के लिये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम घासमी ने सरकारी प्रसारक आईआरआईबी को बताया, ÞÞहम लोग अपने मिसाइल कार्यक्रम को पूरी ताकत से जारी रखेंगे।
घासमी ने अमेरिका एवं दुनिया की अन्य ताकतों के साथ वर्ष 2015 में हुए उस समझौते का जिक्र किया जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की बात कही गयी थी। उन्होंने कहा, हमलोग अमेरिका की कार्रवाई को शत्रुतापूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य मानते हैं और अंतत: यह परमाणु समझौते को कमजोर करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, Þ Þसेना एवं मिसाइल क्षेत्र- हमारी घरेलू नीतियां हैं और किसी अन्य को इनमें दखल देने या टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



