मनीला आतंकवादियों मिलने वाली वित्तीय मदद का मुकाबला करने के लिए 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में काले धन को वैध बनाने के खिलाफ आज घोषणापत्र स्वीकार किया गया। इसे भारत सरकार के इस संबंध में लंबे समय से रुख के समर्थन के रूप में देखा जा सकता है।
पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग, फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के साथ अन्य ने गरीबी शमन पर सहयोग पर एक बयान भी जारी किया।
सम्मेलन में रासायनिक हथियारों पर भी वक्तव्य जारी किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने क्षेत्र के राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों को हल करने के लिए पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्य राष्ट्रों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह आगामी वर्षों में सम्मेलन को अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए तत्पर हैं। इस वर्ष संवाद साझेदारी के 25 वर्ष और शिखर सम्मेलन स्तर की साझेदारी का 15 वर्ष पूरा हुआ।


Download Android App
Download iOS App



