अफगान सुरक्षा बलों द्वारा कुंदुज प्रांत में गुरुवार को सुरक्षा जांच चौकियों पर तालिबान के हमलों पर जवाबी कार्रवाई के दौरान लगभग 17 विद्रोहियों को मार गिराया और एक दर्जन से ज्यादा विद्रोही घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के बयान के हवाले से कहा, ‘तालिबान आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 1.30 बजे इमाम साहिब जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया,
लेकिन वे इसमें असफल रहे और आतंकवादी मारे गए।’ हालांकि, अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या इस हमले में कोई सुरक्षाकर्मी हताहत हुआ है या नहीं। इस बीच इमाम साहिब जिले के गवर्नर महबुदुल्ला सईदी ने कहा कि इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तालिबान की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



