एयर इंडिया एक्सप्रेस आज से दुबई तक के लिए परिचालन शुरू होगा। इससे पहले कहा गया था कि इस सेवा को शुक्रवार से 15 दिनों तक के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को गुरुवार को दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से ‘नोटिस ऑफ सस्पेंशन’ मिला है लेकिन शाम को उसने यह कहा कि उसकी दुबई तक की सेवा 19 सितम्बर से शुरू होगी।
नहीं थम रहा महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 21,656 नए केस, 405 की मौत
विमानन कम्पनी ने कहा, “दुबई तक की एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम यानी शनिवार से नियमित समय पर शुरू होगी।”एयरलाइन ने यह भी कहा है कि दुबई जाने के लिए बुक की गई यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए, इसने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए शारजाह के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि जिन प्रभावित यात्रियों ने दुबई जाने के लिए बुकिंग की है, उन्हें आगामी तारीख पर दोबारा बुक करने का विकल्प दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



