शिन बेट खुफिया एजेंसी और इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हवाई हमलों ने गाजा पट्टी में हमास के 320 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। बयान के मुताबिक, इजरायली सेना ने कई इमारतों को नष्ट कर दिया है, जहां हमास के आतंकवादी छिपे हुए थे।
लक्ष्यों में सुरंगें और इमारतें शामिल
आईडीएफ ने कहा कि लक्ष्यों में सुरंगें और इमारतें शामिल हैं, जहां हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कार्यालय हैं। बयान में यह भी कहा गया कि आईडीएफ ने हमास-नियंत्रित क्षेत्र में कई मोर्टार और एंटी-टैंक लॉन्चर को नष्ट कर दिया। सेना के अनुसार, यह घिरे हुए क्षेत्र में इजरायली सेना की जमीनी घुसपैठ का मार्ग प्रशस्त करने के लिए है। काहिरा-अरब शिखर सम्मेलन और कई मध्य पूर्वी देशों द्वारा इज़राइल से हमलों से परहेज करने की अपील के बाद भी, इज़राइली प्रतिष्ठान हमास को खत्म करने की राह पर है।


Download Android App
Download iOS App



