अमेरिका के टेनेसी प्रांत में एक व्यावसायिक मॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को नेशविले के ओप्री मिल्स मॉल में दो लोगों के बीच झगड़ा होने के बाद एक युवक ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।
गोली लगने से उनमें से एक व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। टिकट खिड़की पर हमला करने के बाद हमलावर अपनी बंदूक वहीं छोड़कर और वहां मौजूद लोगों को पुलिस बुलाने के लिए बोलकर मॉल से भाग गया। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया।
घटना के बाद मॉल में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह मॉल राज्य के सबसे बड़े मॉल्स में गिना जाता है। गोलीबारी के बाद इमारत के बाहर दर्जनों एंबुलेंस और पुलिस वाहन इकट्ठे हो गए और मॉल में मौजूद 200 स्टोरों और एक मूवी थिएटर को खाली करा दिया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



