अर्मेनिया के राष्ट्रपति आर्मेन सरकिसियन ने देश में नीतिगत फैसलों को प्रभावित करने में असमर्थता के कारण चार साल के कार्यकाल के बाद रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
सोच विचार कर इस्तीफे का लिया निर्णय- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, ‘‘मैंने लंबे समय तक सोच विचार कर, मैंने चार वर्ष के सक्रिय कार्य के बाद राष्ट्रपति का पद छोड़ने का फैसला किया।’’ श्री सरकिसियन ने केवल संसदीय गणतंत्र को लेकर सरकार की प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि देश में राजनीतिक निर्णय लेने को प्रभावित करने के लिए साधनों की कमी के कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक अनूठी वास्तविकता में रह रहे जिसमें राष्ट्रपति युद्ध और शांति के मामलों को प्रभावित नहीं कर सकता हैं। वह उन कानूनों को वीटो नहीं कर सकते, जिन्हें वह राज्य और लोगों के लिए हानिकारक मानते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



