अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को सूचना मंत्रालय पर हमला किया गया। इस दौरान विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीबीसी ने मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के हवाले से कहा कि विस्फोट सुबह करीब 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने टोलो न्यूज को बताया कि हमलावरों ने मंत्रालय की इमारत में प्रवेश किया और फिलहाल इमारत की पहली मंजिल पर सुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ जारी है। अन्य लोगों ने कहा कि अभी भी इलाके से गोलीबारी की आवाज आ रही है।
हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह विस्फोट एक व्यस्त इलाके में हुआ, जहां पास ही शहर का एक लोकप्रिय होटल और राष्ट्रपति आवास है। तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत विफल होने के एक दिन बाद यह घटना हुई है।


Download Android App
Download iOS App



