बेलारूस का मालवाहक विमान बुधवार को रूस के पूर्वी हिस्से में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गयी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सोवियत काल के विमान ‘एएन-12’ का संचालन करने वाली बेलारूस की विमानन कंपनी ‘ग्रोडनो’ ने बताया कि विमान में सात लोग सवार थे और दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी। बेलारूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘बेलारूस इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
स्थानीय खबरों के मुताबिक, विमान पहली बार में नहीं उतर पाया था और यह उतरने की दोबारा कोशिश में दुर्घनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स न्यूज’ के मुताबिक तेज बारिश की वजह से विमान के निचले हिस्से में संभवत: बर्फ जम जाने से यह हादसा हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में बेलारूस के तीन, रूस के दो और यूक्रेन के दो नागरिक सवार थे। इस विमान ने रूस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चुकोटका के बिलिबिनो से उड़ान भरी थी और इर्कुट्स के लिए रवाना होने से पहले यह याकुट्स पर रुका था।
गौरतलब है कि चार इंजन वाले विमान ‘एएन-12’ का डिजाइन 1950 में तैयार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



