ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन में ब्लास्ट होने की खबर आ रही है। लंदन के साउथ ईस्ट पार्सेंस ग्रीन रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट सुबह 8.20 बजे हुआ है। धमाके का कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Explosion on Tube train at Parsons Green District Line #London #ParsonsGreen #DistrictLine #LondonLive pic.twitter.com/PeT8KQBT3o
— Faizz (@fzc77) September 15, 2017
बता दे कि सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में एक प्लास्टिक की बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है ट्रेन अंदर सफेद कलर के एक कंटेनर मे बम धमाका हुआ है जिससे कई यात्री भी झुलस गए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
वही लंदन पुलिस ने इस धमाके को आतंकी घटना होने से फिलहाल इनकार किया है। आपको बता दें कि धमाके बाद भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। सफेद कंटेनर मे ब्लास्ट होने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लंदन पुलिस ने स्टेशन को बंद कर दिया है। स्कॉटलैंड यार्ड मामले की जांच कर रही है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर आज हुए आतंकवादी विस्फोट के बाद हालात की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने आपात बैठक बुलाई है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने स्थिति की समीक्षा के लिये शाम पांच बजकर 30 मिनट पर एक आपात बैठक बुलाई है। बयान में सुश्री मे ने कहा कि पारसंस ग्रीन स्टेशन हमले में घायल हुए लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपात सेवाकर्मी एक बार फिर बहादुरी और तत्परता से संदिग्ध आतंकवादी घटना के बाद काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कि आज पश्चिमी लंदन के पारसंस ग्रीन स्टेशन पर विस्फोट हुआ जिसमें करीब 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। विस्फोट के बाद यात्रियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गयी। इस विस्फोट में कई लोगों के चेहरे झुलस गये हैं।
आतंकवाद निरोधक पुलिस बल के वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक आयुक्त नील बसु ने एक बयान जारी कर इस घटना को आतंकवादी हादसा करार दिया है।


Download Android App
Download iOS App



