संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेनज्या का कहना है कि नर्व एजेंट हमले में रूस का हाथ होने के ब्रिटेन के आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। नेबेन्जया ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, ‘रूस समझता है कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के 13 मार्च को संयुक्त राष्ट्र महासचिव को लिखे पत्र में मॉस्को पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग है कि ब्रिटेन अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए पुख्ता सबूत पेश करे। इसके बिना हम इस पर यकीन नहीं कर सकते।’ संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के उपराजदूत जोनाथन एलेन ने कहा कि उनके देश के सैकड़ों लोग संभावित रूप से इस नर्व एजेंट के संपर्क में आ सकते थे।
उन्होंने कहा कि रूस के पूर्व जासूस 66 वर्षीय सर्गेई स्क्रिपल और उनकी 33 वर्षीया बेटी यूलिया को नोविचोक से जहर दिया गया, जिसे उच्च क्षमता की लेबोरेटरीज के बिना तैयार नहीं किया जा सकता।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



