ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरे के लिए PM मोदी का निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ‘सीओपी-26’ जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।
जैसे ही परिस्थितियां अनुमति देंगी बोरिस जॉनसन अपनी यात्रा की योजना बनाएंगे
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के लिए पीएम मोदी के निमंत्रण को यह कहते हुए स्वीकार कर लिया है कि जैसे ही परिस्थितियां अनुमति देंगी वह अपनी यात्रा की योजना बनाएंगे।
दोनों नेताओं के बच्च इन मुद्दों और हुई चर्चा
कल हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने ने हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और रक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों को लेकर विचार-विमर्श किया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी के कारण इस साल दो बार अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी थी। उसके बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।
मोदी ने जॉनसन को जलवायु परिवर्तन के संबंध में वैश्विक कार्रवाई में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के लिए बधाई
‘सीओपी-26’ में विश्व नेताओं के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद यह मुलाकात निर्धारित की गयी थी। इसमें ब्रिटेन-भारत जलवायु साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों के लिए 2030 के रोडमैप की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाना था।प्रधानमंत्री मोदी ने जॉनसन को ‘सीओपी-26’ के सफल आयोजन और जलवायु परिवर्तन के संबंध में वैश्विक कार्रवाई में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के लिए बधाई दी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु वित्त, प्रौद्योगिकी, नवाचार और हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों के संबंध में ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।


Download Android App
Download iOS App



