क्वालकॉम के अधिग्रहण के लिए ब्रॉडकॉम का प्रस्ताव खारिज

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए अमेरिकी चिपमेकर कंपनी क्वालकॉम के अधिग्रहण के लिए सिंगापुर की कंपनी ब्रॉडकॉम के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने सोमवार को दिए निर्देश में कहा कि पुख्ता सबूतों से पता चला है कि यदि ब्रॉडकॉम भविष्य में क्वालकॉम का अधिग्रहण कर लेता है तो वह ऐसे कदम उठा सकता है, जिससे इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक, ‘ब्रॉडकॉम द्वारा क्वालकाम का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव प्रतिबंधित है और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विलय या अधिग्रहण भी प्रतिबंधित है।’ न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यदि यह अधिग्रहण हो जाता तो यह इतिहास में सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी समझौता होता।

ब्रॉडकॉम ने जारी बयान में कहा कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रहे हैं और इस बात को खारिज करते हैं कि इससे सुरक्षा को कोई खतरा हो सकता है। कंपनी के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, ‘ब्रॉडकॉम इस बात से पूरी तरह से असहमत है कि क्वालकॉम के प्रस्तावित अधिग्रहण से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।’

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team