अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिल्ले ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में अस्थिरता बढ़ती जा रही है और रूस, चीन जैसे शक्तिशाली देशों के बीच संघर्ष की संभावनाओं में इजाफा हो रहा है।
जनरल मिल्ले ने संसद की सशस्त्र सेवा समिति को बताया, ‘‘दुनिया में हम इस वक्त दो शक्तिशाली देशों चीन और रूस का सामना कर रहे हैं। दोनों की सैन्य क्षमता असाधारण है, दोनों वैश्विक स्थिति के आधार पर नियमों में मौलिक रूप से बदलाव लाते हैं। हम एक ऐसी दुनिया की ओर अग्रसर है जो अस्थिर बनता जा रहा है। इन ताकतवर देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की संभावना कम नहीं, बल्कि बढ़ रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



