बीजिंग : चीन ने शुक्रवार को 13 उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षाओं में स्थापित करा दिया। इनमें 10 उपग्रह अर्जेंटीना के हैं, और इसे विदेशी उपग्रहों का सबसे बड़ा प्रक्षेपण माना जा रहा है जो इस कम्युनिस्ट देश को करोड़ों डॉलर दिला सकता है।
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘लॉग मार्च-6’ रॉकेट ने उपग्रहों के साथ शांग्सी प्रांत के तायुन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से उड़ान भरी। इन उपग्रहों में अर्जेंटीना की कंपनी ‘सैटेलॉजिक’ द्वारा निर्मित 10 वाणिज्यिक दूर संवेदी उपग्रह भी शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुआ प्रक्षेपण लॉग मार्च रॉकेट श्रेणी का 351वां प्रक्षेपण था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अधिकारियों ने कहा था कि चीन सैटेलॉजिक के लिए 90 पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है।
अर्जेंटीना के साथ हुए समझौते के आर्थिक पक्ष के बारे में जानकारी नहीं दी गई हैं लेकिन ग्रेट वॉल कंपनी के उपाध्यक्ष फू झिहेंग ने चीन के समाचार पत्र से पिछले वर्ष कहा था कि यह समझौता करोड़ों अमेरिकी डॉलर का है।


Download Android App
Download iOS App



