मौजूदा परिस्थितियों में चीन-पाक को एक दूसरे का ‘‘और मजबूती’’ से समर्थन करना चाहिए: शी चिनफिंग

Summary :

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को बधाई देते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंधों का सामरिक महत्व ‘‘मौजूदा

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को बधाई देते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंधों का सामरिक महत्व ‘‘मौजूदा परिस्थितियों में और ज्यादा है’’ तथा दोनों देशों को एक दूसरे का ‘‘और मजबूती से’’ समर्थन करना चाहिए।  अल्वी को बुधवार को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से देश का 13वां राष्ट्रपति घोषित किया। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में अपने दो प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।

शी ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, ‘‘हाल के सालों में दोनों पक्षों द्वारा किए गए संयुक्त प्रयासों के साथ पारस्परिक विश्वास और मजबूत हो गया है तथा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का निर्माण फलदायक है जिसने ना केवल दोनों देशों एवं उनके लोगों को लाभ पहुंचाया है बल्कि क्षेत्र में शांति एवं विकास में सकारात्मक योगदान भी दिया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘चीन-पाकिस्तान संबंधों का सामरिक महत्व मौजूदा परिस्थितियों में कहीं ज्यादा अहमियत रखता है और दोनों देशों को एक दूसरे का ज्यादा मजबूती से समर्थन करना चाहिए तथा और गहरा सहयोग करना चाहिए।’’

Desk Team