चीन ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की यूक्रेन युद्ध को लेकर परमाणु संघर्ष की ‘‘गंभीर’’आशंका संबंधी चेतावनी को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी तीसरा विश्व युद्ध नहीं देखना चाहता।
कोई भी तीसरा विश्व युद्ध नहीं देखना चाहता – चीन
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने के खतरे के बारे में लावरोव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘कोई भी तीसरा विश्व युद्ध नहीं देखना चाहता।’’
वांग ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष संयम बरत सकते हैं, तनाव को बढ़ने से रोक सकते हैं, जल्द से जल्द शांति का माहौल बना सकते हैं।’’
सभी पक्षों को संघर्ष रोकने के लिए बातचीत का समर्थन करना चाहिए – चीन
रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने लावरोव के हवाले से कहा कि परमाणु युद्ध की अस्वीकार्यता रूस की सैद्धांतिक स्थिति है, हालांकि, इस तरह के संघर्ष के खतरे को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।
चीन की स्थिति को रेखांकित करते हुए वांग ने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थितियों में, सभी पक्षों को संघर्ष रोकने के लिए बातचीत का समर्थन करना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



