वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी को बुरी तरह झेल रहे अमेरिका में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 56 लाख के पार हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से अमेरिका में कुल 5,607,993 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 174,924 हो गया है।
अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया है जहां अबतक 655,374 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में यह आंकड़ा बढ़कर 593,286 हो गया है वहीं न्यूयॉर्क में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 428,512 पहुंच गई है।कोरोना के संक्रमितों और उससे हुई मौतों के मामलों में अमेरिका दुनिया भर में सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।


Download Android App
Download iOS App



