कुत्तों की वफादारी की मिसाल दी जाती है लेकिन उनकी और भी खासियत है। ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जब कुत्तों ने अपनी सूझबूझ से अपने मालिक की जान बचाई है। माना जाता है कि किसी अन्य पालतू जानवर के मुकाबले कुत्ते ज्यादा समझदार होते हैं। अब एक शोध से भी यह साबित हो गया है कि बिल्लियों के मुकाबले कुत्ते अधिक बुद्धिमान होते हैं।
कुत्तों में बिल्लियों के मुकाबले मस्तिष्क कोशिकाएं अधिक होती हैं जिनका संबंध सोचने-समझने, योजना बनाने और जटिल व्यवहार से होता है। फ्रंटियर्स इन न्यूरोएनेटॉमी में प्रकाशित इस अध्ययन में यह पाया गया है कि कुत्तों में करीब 53 करोड़ कोर्टिकल न्यूरॉन्स होते हैं जबकि बिल्लियों में ये करीब 25 लाख ही होते हैं। कोर्टिकल न्यूरॉन्स वे तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं जो मस्तिष्क का बाहरी आवरण बनाती हैं।
अमेरिका में वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय की सुजाना हर्कुलानो होउजेल ने कहा, हमारे अध्ययन से पता चलता है कि कुत्तों में बिल्लियों के मुकाबले अपनी जिंदगी के साथ कहीं अधिक जटिल और स्थिति के अनुरूप ढलने वाली चीजें करने की जैविक क्षमता होती है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने शेर और लकड़बग्घा जैसे अन्य पशुओं के दिमाग का भी अध्ययन किया।


Download Android App
Download iOS App


