डोभाल ने की जिनपिंग से मुलाकात

Summary :

NULL

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स NSA की बैठक में भाग लेने चीन गए हैं। यह बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। सिक्किम सीमा विवाद के बीच डोभाल ने गुरुवार को अपने चीनी समकक्ष यांग जिची से मुलाकात की।  अपने चीन दौरे पर आज अजीत डोभाल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

मुलाकात से पहले अजीत डोभाल का कहना है कि सभी ब्रिक्स देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। लेकिन इसी बीच चीन ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। डोभाल और यांग दोनों भारत-चीन सीमा तंत्र के विशेष प्रतिनिधि हैं। ऐसे में डोभाल की चीन यात्रा से डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच समाधान निकलने की संभावना बढ़ गई है।

डोभाल ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। इस बैठक की मेजबानी यांग कर रहे हैं। चीन ने भारत पर दवाव बनाने के लिए फिर एक नया रास्ता चुना है। अब वह जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को बीच में लाने का प्रयास कर रहा है।

चीन का कहना है कि अगर भारत डोकलाम के मुद्दे पर अपना दखल जारी रखता है तो चीन भी कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के कहने पर सामने आएगा। चीन का कहना है कि डोकलाम के मुद्दे पर भूटान ने चीन से किसी तरह की मदद नहीं मांगी थी और वह खुद ही इस मसले पर आगे आया है। आपको बता दें कि चीन और भारत के बीच चल रहे सिक्किम सीमा विवाद को तकरीबन एक महीना हो गया है और दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर डटी हुए हैं।

Desk Team