नेपाल में रविवार को रिक्टर पैमाने पर पांच की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
भूकंप देश के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र पोखरा में रात पौने नौ बजे आया।
भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि पड़ोसी देश नेपाल में अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में 9,000 लोग मारे गये थे।


Download Android App
Download iOS App



