कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किए जाने के तुरंत बाद भारतीय दूतावास ने छात्रों को सभी गैर-जरूरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को टालने के लिए कहा है।
अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में दो लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
दूतावास ने भारतीय छात्रों को जारी परामर्श में कहा, ‘‘कृपया सभी गैर-जरूरी घरेलू अथवा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से बचें।”
कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने पर मैसाचुसेट्स तकनीकी संस्थान और हार्वर्ड विश्वविद्यालय समेत 100 से अधिक कॉलेज और विश्वविद्यालयों ने अपनी कक्षाओं को स्थगित करते हुए इन्हें ऑनलाइन संचालित करने का निर्णय लिया है।
संस्थानों ने छात्रों से कहा है कि वे छुट्टी के बाद वापस न लौटें और सेमेस्टर की बाकी कक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी। इससे बड़ी संख्या में रहने वाले उन भारतीय छात्रों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है, जिनके कोई रिश्तेदार अमेरिका में नहीं रहते हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस से 41 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के करीब 2,000 मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



