अमेरिका ने मालदीव से आपातकाल हटाने का आग्रह किया है। मालदीव में फरवरी की शुरुआत से आपातकाल लगा हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिका मंगलवार को राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम द्वारा आपातकाल की अवधि अगले 30 दिनों तक बढ़ाने के निर्णय से निराश है।’ अमेरिका ने यामीन से ‘देश में कानून का शासन बहाल करने, संसद व न्यायपालिका के स्वतंत्रतापूर्वक संचालन की अनुमति देने,
मालदीव के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को बहाल करने का आग्रह किया।’ अमेरिका ने मालदीव के राष्ट्रपति से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के लिए देश की प्रतिबद्धता का आदर करने का भी आग्रह किया। देश के सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 फरवरी को दिए गए उस आदेश के बाद यहां राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जिसमें पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद समेत नौ अन्य विपक्षी पार्टी के सदस्यों को रिहा करने और 12 विपक्षी पार्टी के विधायकों के पुनर्नियुक्ति के आदेश दिए गए थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



