फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा है।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रों ने कहा ‘फ्रांस इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इस समस्या का एक ही समाधान है..वह है दो राज्यों को साथ-साथ शांति के साथ रहने का मौका मिलना और यह केवल बातचीत के जरिए ही संभव है।’
मैक्रों ने कहा, ‘मेरा उनसे (नेतान्याहू) आग्रह है कि वह फिलीस्तीनियों के साथ शांति के लिए एक प्रयास करें। शांति न ही संयुक्त राष्ट्र और न ही फ्रांस पर निर्भर है। यह इजरायल और फिलीस्तीन के नेताओं की ऐसा करने की क्षमता पर निर्भर है।’
इजरायल के शीर्ष नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मैक्रों ने अमेरिका द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने पर फिर दोहराया कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और शांति के लिए खतरा है।
वहीं, नेतान्याहू ने कहा, ‘शांति प्रक्रिया तभी आगे बढ़ सकती है, अगर फिलीस्तीनी इस वास्तविकता को मान लें कि जेरूसलम इजरायल की राजधानी है।’उन्होंने कहा, ‘शांति के लिए सबसे जरूरी दूसरे पक्ष के अधिकार को समझना है। अगर फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास शांति चाहते हैं तो उन्हें आगे आकर इजरायल के साथ बातचीत करनी चाहिए।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


