इथियोपिया की सत्तारूढ़ प्रोसपैरिटी पार्टी को पिछले महीने संपन्न हुए राष्ट्रीय चुनाव में शनिवार को भारी बहुमत से विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अबिये अहमद के पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया है।
इथियोपिया के राष्ट्रीय चुनाव बोर्ड ने घोषणा की कि सत्तारूढ़ दल ने संघीय संसद की 436 सीटों के लिए हुए चुनाव में से 410 सीटों पर जीत हासिल की है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अशांति या तकनीकी कारणों से मतदान नहीं होने के बाद दर्जनों अन्य सीटें खाली रह जाएंगी।
इथियोपिया में अक्टूबर के महीने तक नयी सरकार का गठन होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



