ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य ने सोमवार को जंगलों में लगी आग के चलते आपातकाल की घोषणा की है और इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया जाने लगा है।
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी भाग में जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत होने और 150 से अधिक घरों के जल के खाक होने के बाद यह घोषणा की गई। न्यू साउथ वेल्स राज्य के आपातकालीन सेवाओं के मंत्री डेविड इलियट ने कहा कि लोगों को संभवत: ‘‘इस सप्ताह सबसे खतरनाक आग का सामना करना पड़ रहा है, जैसा देश में पहले कभी देखने को नहीं मिला।’’
ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। न्यू साउथ वेल्स की नेता ग्लैडीस बेरेजिक्लयन ने सिडनी में कहा, ‘‘विनाशकारी मौसम का मतलब है कि चीजें तेजी से बदल सकती है।’’ अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा सेवाओं ने आग से जलने वाले 100 से अधिक लोगों का इलाज किया है, जिसमें 20 अग्निशमन दल के लोग शामिल हैं।
सप्ताह भर के आपातकाल की घोषणा से ग्रामीण अग्निशमन सेवा को किसी भी सरकारी एजेंसी को किसी भी कार्य को करने या करने से रोकने का निर्देश देने का अधिकार मिल जाता है। न्यू साउथ वेल्स में आग की दशाएं और बिगड़ने के अनुमान जताए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



