गाजा : गाजा पट्टी में आज हुए एक विस्फोट में हमास के पांच बंदूकधारियों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य एवं फिलीस्तीनी अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल डिफेंस फोर्स(आईडीएफ) की इस विस्फोट में कोई भूमिका नहीं है। गाजा के तट के पास स्थित जावायदा गांव से उठते हुए धुंए की तस्वीर सामने आई है। गौरतलब है कि इस्लामिक संगठन हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी क्षेत्र में विद्रोही संगठनों के बीच लड़ई के कारण इस प्रकार के धमाके होते रहते हैं।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



