France Heatwave Deaths : पश्चिमी यूरोप में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बीच फ्रांस से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस जानलेवा गर्मी के चलते देश में उम्मीद से करीब 1,000 अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
पब्लिक हेल्थ फ्रांस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 24 जून से अब तक सामान्य महीनों की तुलना में लगभग एक हजार अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को मामूली राहत मिली है।
1000 Excess Deaths France : रेड अलर्ट वाले इलाकों में सबसे ज्यादा शिकार

स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक, जिन इलाकों को गर्मी के मद्देनजर रेड अलर्ट पर रखा गया था, वहां स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही। इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों में से करीब 85 फीसदी लोग ऐसे थे, जिनकी उम्र 65 वर्ष या उससे अधिक थी।
आंकड़ों से यह भी साफ हुआ है कि मौतों का यह ग्राफ उन लोगों में सबसे तेजी से बढ़ा, जिन्होंने अस्पतालों के बजाय अपने घरों में ही दम तोड़ दिया। खासकर पेरिस और उसके आसपास के उपनगरीय इलाकों वाले ‘इले-डी-फ्रांस’ क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सबसे ज्यादा देखने को मिली हैं।
Elderly Heatwave Victims : अकेलेपन और बेबसी ने बढ़ाई मुश्किलें

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस त्रासदी के बीच एक बेहद संवेदनशील सामाजिक पहलू की तरफ इशारा किया है। एजेंसी ने कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि अत्यधिक शहरी इलाकों में भी जो लोग अकेले रह रहे हैं या भयंकर अकेलेपन से जूझ रहे हैं, उनके प्रति समाज को एकजुटता और मदद हाथ बढ़ाना कितना जरूरी है।
फ्रांस में पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। फिलहाल मौसम के मिजाज में कुछ नरमी आई है, लेकिन प्रशासन अभी भी अलर्ट पर है।


Download Android App
Download iOS App



