नीस शहर में हुए आतंकी हमले के बाद से फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए गए है। 50 दहशतगर्दो को मौत की नींद सुलाने वाले फ्रांस ने माली में एक और एयर स्ट्राइक कर अलकायदा के एक जिहादी कमांडर को मार गिराया है। फ्रांसीसी सेना ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
फ्रांसीसी सैन्य प्रवक्ता कर्नल फ्रेड्रिक बार्बरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान में आरवीआईएम इस्लामिक कट्टरपंथी समूह के सैन्य प्रमुख बाह अग मूसा को मार गिराया गया, जो संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है और जिसे देश में मालियन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
भारत से तनातनी के बीच चीन ने अपने इन 4 पड़ोसियों के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग, ये है वजह
बार्बरी ने कहा कि निगरानी करने वाले ड्रोनों ने पूर्वी माली के मेनका क्षेत्र में मूसा के ट्रक की पहचान करने में फ्रांसीसी बलों की मदद की, जिस पर तब हेलीकॉप्टरों द्वारा हमला किया गया और फिर 15 फ्रांसीसी कमांडो को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि ट्रक में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के एक बयान में कहा गया कि मूसा समूह में भर्ती किए गए नए जिहादियों को प्रशिक्षित करता था। हाल के कुछ हफ्तों में माली में फ्रांसीसी सुरक्षा बलों की कई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



