रिजिजू ने सऊदी अरब की तारीफ की, बोले – हज यात्रियों के लिए मिला पूरा सहयोग

Summary :

रियाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों के कल्याण के लिए सऊदी अरब की ओर से हो रहे प्रयासों की सराहना की। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने भारत-सऊदी साझेदारी को और मजबूत करने तथा हज 2027 को सफल बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। भारतीय मिशन के अनुसार, रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ये बातें कहीं। उन्होंने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित…

रियाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों के कल्याण के लिए सऊदी अरब की ओर से हो रहे प्रयासों की सराहना की। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने भारत-सऊदी साझेदारी को और मजबूत करने तथा हज 2027 को सफल बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

भारतीय मिशन के अनुसार, रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ये बातें कहीं।

उन्होंने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत (कॉन्सुल जनरल) फहद सूरी और संयुक्त सचिव (हज) मोहम्मद अफजल भी मौजूद थे।

इसके अलावा, रिजिजू ने अन्य मंत्रियों के साथ मिलकर मक्का क्षेत्र के उप-गवर्नर, प्रिंस सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से भी मुलाकात की।

जेद्दा में अपने कार्यक्रमों के बाद, रिजिजू ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “तीर्थयात्रियों के कल्याण और हज 2027 के सफल आयोजन के लिए साझा प्रतिबद्धता के साथ भारत-सऊदी अरब साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत फहद सूरी और संयुक्त सचिव (हज) मोहम्मद अफजल के साथ, मैंने सऊदी अरब के जेद्दा में छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी 2027 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। साथ ही, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फवजान अल रबिया की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की आधिकारिक बैठक में भी हिस्सा लिया।”

शनिवार को, रिजिजू ने तौफीक बिन फवजान अल रबिया द्वारा आयोजित एक आधिकारिक रात्रिभोज (डिनर रिसेप्शन) में भाग लिया।

रिजिजू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “शानदार मेहमाननवाजी और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करने का अवसर देने के लिए आभारी हूं। हमने तीर्थयात्रियों की सेवा करने और हज के अनुभव को बेहतर बनाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।”

केंद्रीय मंत्री ने जेद्दा स्थित प्रसिद्ध ‘अल रहमा मस्जिद’ का भी दौरा किया, जिसे ‘फ्लोटिंग मस्जिद’ (तैरती हुई मस्जिद) के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है जो सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामी विरासत और वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है।

अपनी इस यात्रा की झलक साझा करते हुए, रिजिजू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जेद्दा में ऐतिहासिक ‘अल रहमा मस्जिद’ का दौरा किया, जिसे ‘फ्लोटिंग मस्जिद’ के रूप में जाना जाता है। यह खूबसूरत लाल सागर (रेड सी) के तट पर स्थित है। यह आध्यात्मिक महत्व और वास्तुकला की सुंदरता का एक अद्भुत स्थान है, जो सऊदी अरब की समृद्ध इस्लामी विरासत को दर्शाता है।”

–आईएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.